bhumisha organics

Events

Home >> Events

Krishi Kranti - 2025 FPO Conclave 

Date : February 10, 2025
RCPV Noronha Academy of Administration and Management

कृषि क्रांति-2025: एफपीओ कॉन्क्लेव का आयोजन 10 फरवरी 2025 को, RCPV प्रशासनिक अकादमी, भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कृषि क्रांति-2025: FPO कॉन्क्लेव का आयोजन भूमिSHA ऑर्गेनिक्स, डिक्की और सर्च एंड रिसर्च डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA), डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) रहे। अन्य सहयोगी संस्थाओं में जैन इरिगेशन, सोलिडएड्स, ANGG, एवं कृषिका न्यूट्रल्स रहे।

इस कार्यक्रम में किसान, किसान उत्पादक संगठन (FPOs), खरीदार, वित्तीय संस्थान, उद्योग विशेषज्ञ और नीति-निर्माता शामिल हुए। यह मंच एफपीओ को सशक्त बनाने, कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने और बाजार से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Scroll to Top
Call Now Button